फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 एकड़ भूमि से अवैध निर्माण हटाया

विज्ञापन
अवैध निर्माण के खिलाफ चलता पीला पंजा - फोटो : Mewat
विज्ञापन
31 एकड़ भूमि से अवैध निर्माण हटाया
विज्ञापन

नूंह। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में पिछले चार दिनों से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी इंडरी खंड के उलेटा, मानुवास और कालियाका गांवों में 31 एकड़ भूमि से अवैध निर्माण हटाया। जिला नगर योजनाकार अधिकारी वेदप्रकाश सहरावत ने बताया कि नूंह क्षेत्र में मुख्य रूप से अर्थ स्केयर डिवलपर बिलटेक प्राइवेट लिमिटेड, आई एंड एस बिलटेक प्राइवेट लिमिटेड, एनकेवी डिवलपर, रोयाल ग्रीन डिवलपर, एसआर डिवलपर, जेजेएसएस डिवलपर, न्यू यार्ड प्राइवेट लिमिटेड और लोट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इनके खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी को बसाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति लेनी पड़ती है। जबकि, इन लोगों ने बिना अनुमति के ही अवैध प्लॉटिंग कर लोगों को ठगना शुरू कर दिया था। प्रशासन द्वारा इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें