फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश के बावजूद खरीदारी करने पहुंचीं महिलाएं

Wed, 08 Oct 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में करवाचौथ व्रत के लिए खरीदारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। करवाचौथ के लिए नगर की दुकानें पूजन और शृंगार सामग्री से सज गईं हैं। दुकानों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुट रही है। मंगलवार को बारिश के बीच महिलाएं पूरे उत्साह के साथ दुकानों में चूड़ी, कड़े समेत अन्य सुहाग सामग्री की खरीदारी करतीं नजर आईं। वहीं लंबे समय बाद बाजार में रौनक लौटने से व्यापारियों के चेहरों की मुस्कान लौटी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में भी महिलाओं में करवाचौथ के व्रत को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। 10 अक्तूबर को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए व्रत रखेंगी। इसके लिए मंगलवार को महिलाओं ने दुकानों से साड़ियां, चूड़ी, ज्वेलरी, साड़ी और मेकअप सामग्री की खरीदारी की। वहीं व्यापारियों को ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर में करवाचौथ के दिन भीड़ अधिक होने के कारण यहां महिलाएं सजने-संवरने को पहुंची जहां उन्हें घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें