फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज धूप के बीच कम नहीं हुई उमस, 36 डिग्री पार हुआ पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन


नोएडा/यमुना सिटी। सितंबर के महीने के 20 दिन से ज्यादा बीत गए हैं लेकिन अबतक उमस से खास राहत नहीं मिली है। तापमान 36 डिग्री पार दर्ज हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर मानसून भी वापसी की ओर है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 90 प्रतिशत रही। इस वजह से दिन भर रही तेज धूप के साथ उमस ने हाल बेहाल कर रखा था। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ अन्य भागों से पीछे हट गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर में इस सप्ताह बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। यमुना सिटी और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें