नोएडा (संवाद)। सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में सांभवी महामुद्रा ट्रस्ट की ओर से आयोजित शिव महापुराण कथा के छठे दिन भगवान शिव और पार्वती के विवाह के प्रसंग का वर्णन किया गया। इस दौरान बतौर सहयोगी संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पोरवाल ने बताया कि कथा स्थल पर सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। विवाह प्रसंग के दिव्य वर्णन और झांकी दर्शन ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुधीर चंद्र पोरवाल, राधा कृष्ण गर्ग, जिला महासचिव भाजपा गणेश जाटव एवं उमेश त्यागी, रोहित चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।