फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव कार्यक्रम जारी करने पर नोटिस जारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-हाल ही में जीबीएम में हुए चुनाव की घोषणा पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने लगाया अंकुश
-एओए का दावा-डिप्टी रजिस्ट्रार को गलत शिकायतें देकर किया जा रहा गुमराह

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे किनारे बसी द गोल्डन पॉम सोसाइटी में सालों बाद होने वाले चुनाव पर फिर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। 3 मई को एओए की ओर से जीबीएम बुलाकर लिए गए चुनाव के निर्णय पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने आपत्ति जताते हुए नोटिस जारी किया है।

सेक्टर-168 स्थित द गोल्डन पॉम सोसाइटी पिछले चार सालों से एओए चुनाव की राह देख रहे हैं। चुनाव रद्द होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका। ऐसे में पूर्व में चुनकर आई एओए दायित्व संभाले है। एओए ने तीन मई को जीबीएम आयोजित कर सभी की सर्वसम्मति से चुनाव कराने का निर्णय लिया था। एओए चुनाव की रूपरेखा भी बना ली गई थी लेकिन बृहस्पतिवार को डिप्टी रजिस्ट्रार ने निवासियों की शिकायत के बाद एओए को फिर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एओए को 15 दिन के भीतर जवाब देना होगा। एओए अध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार को बाहरी निवासी लगातार तथ्यहीन आरोप लगाकर गुमराह कर रहे हैं। उनका दावा है कि जो शिकायत कर रहे हैं वह सोसाइटी निवासी ही नही हैं। उन्होंने कहा पत्र का जवाब दिया जाएगा। चुनाव कराने का यह मौका नहीं छोड़ा जाएगा। सोसाइटी के निवासियों के हक में निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें