फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल की छत पर मिला पीवीआर के डिप्टी इंजीनियर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-18 स्थित मॉल ऑफ इंडिया की छत पर शुक्रवार सुबह पीवीआर के डिप्टी इंजीनियर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। उसके सिर के पीछे चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। पुलिस को परिजनों की तरफ से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोनिया विहार, दिल्ली निवासी भुवन चंद्र शर्मा (48) मॉल के अंदर पीवीआर की तकनीकी टीम में छह महीने से काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह मॉल पहुंचे और काम शुरू कर दिया। इसके बाद वह मॉल में टहलने लगे। सुबह करीब साढ़े दस बजे मॉल में काम करने वाले सुरक्षा कर्मचारियों ने भुवन का शव मॉल की दूसरी मंजिल पर पड़ा देखा। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर स्थानीय पुलिस सहित एसपी सिटी पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए।
सुबह 7:40 पर मॉल में एंट्री
पुलिस ने मॉल के अंदर-बाहर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के मुताबिक भुवन सुबह 7:40 बजे मॉल में एंट्री करते हुए दिख रहे हैं। आठ बजे से उनकी ड्यूटी थी। मॉल में एंट्री करने के बाद वह पीवीआर में गए हैं। वहां से कुछ देर के बाद बाहर निकलकर इधर उधर घूमते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना
पुलिस इस मामले में सभी एंगल पर जांच कर रही है। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज की तहकीकात की जा रही है। सिर के पीछे चोट के निशान हैं। हालांकि, पुलिस प्राथमिक जांच के बाद इस मामले को दुर्घटना बता रही है। एसएचओ राजवीर सिंह का कहना है कि भुवन तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर गिरा है। इसकी जांच चल रही है कि वह गिरा है या गिराया गया है।
----------------
मॉल ऑफ इंडिया की छत पर शव मिलने के मामले की जांच की जा रही है। हर पहलुओं पर पुलिस की टीम तहकीकात कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के बारे में कुछ स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

-विनीत जायसवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें