फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अफसर हो रहे प्रताड़ित; GST कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर को हार्ट अटैक, अपर आयुक्त पर लगे आरोप

Fri, 12 Jun 2026 05:56 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के जीएसटी कार्यालय में बैठक के दौरान उपायुक्त वेद प्रकाश सिंह को दिल का दौरा आ गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अधिकारियों ने अपर आयुक्त पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
समर्थन में अस्पताल पहुंचे जीएसटी के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर 148 स्थित जीएसटी कार्यालय में बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर को हार्ट अटैक आ गया। आरोप है कि एडिशनल कमिश्नर ने उनके साथ अभद्रता की। वह हाथ जोड़ते गुहार लगाते रहे कि सब काम हो जाएगा शांत हो जाइए,लेकिन उन्होंने उनकी एक भी बात नहीं सुनी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि वह जब भी बैठक करने के लिए आते हैं। किसी न किसी अधिकारी के साथ अभद्रता के साथ गाली-गलौज करते हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है जब ऐसा हुआ है। अभी पिछले सप्ताह ही डीसी 11 आलोक कुमार को भी माइनर अटैक पड़ा था। 

इसके साथ ही मधुलिका सिंह भी उनकी प्रताड़ना से परेशान हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर बैठक ले रहे थे। उन्होंने बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह से गलत लहजे में बात की। वह कहते रहे कि साहब पुलिस भर्ती में पिछले 5 दिनों से ड्यूटी पर था। काम हो जाएगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही सारे स्टाफ की जनगणना में ड्यूटी लगी है। उसके बाद भी हम दिन रात कर काम कर रहे हैं। कृपया एक-दो दिन का समय दें। सारे काम जल्द कर लिए जाएंगे। उन्होंने एक भी नहीं सुनी और अभद्रता से बात करनी शुरू कर दी। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तुम्हारा प्रमोशन भी नहीं होने देंगे। डॉक्टरों ने बताया कि जब वेद प्रकाश सिंह ने आए थे तो वह बेहोश थे। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी के बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि उनके परिवार को सूचना दी गई है। वह बनारस से आ रहे हैं। तब तक साथ के सभी अधिकारी अस्पताल में ही रहेंगे।

समीक्षा करने पर डिप्टी कमिश्नर को दिक्कत हो रही थी। सवाल पूछे जाने पर डिप्टी कमिश्नर उद्वेलित होने लगे। इनको शांत कराया गया, लेकिन वो शांत नहीं हुए। उसके बाद इनको अस्पताल ले जाया गया। उनकी तबीयत ठीक है। - संदीप भागिया, अपर आयुक्त, राज्य कर विभाग गौतमबुद्ध नगर जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें