फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो होल्डर ने आपूर्ति निरीक्षकों के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव मालब में डिपो होल्डर अखलाक और उसके भाई आफताब के फिरोजपुर झिरका के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अशोक रोहिल्ला और नूंह के निरीक्षक चांदराम के साथ गाली-गलौज करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। दोनों निरीक्षकों ने नूंह सदर थाने में इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत में नूंह के निरीक्षक चांदराम ने बताया कि मालब गांव के डिपो होल्डर के राशन नहीं बांटने की शिकायत पर वे गुरुवार की शाम जांच करने के लिए गए थे। उन्होंने राशन बंटवाना शुरू किया। उनके मुताबिक, डिपो होल्डर उनके सामने ही लोगों को आधा राशन ही बांटने लगा। उन्होंने अखलाक से पात्र लोगों को पूरा राशन देेने के लिए कहा, तो उसने और उसके भाई आफताब ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों और उनके पिता ने उन्हें बचा लिया। दोनों आरोपियों ने जाते-जाते उनको जान से मारने की धमकी भी दी। इस बारे में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत मिल गई है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें