साहिया डिग्री कालेज में विभागीय परिषदों के चुने गए पदाधिकारी। स्रोत महाविद्यालय
- फोटो : विश्वविद्यालय
एसएमआर जनजातीय पीजी कॉलेज में हिंदी व संस्कृत विभाग में विभागीय परिषदों का गठन किया गया। हिंदी विभाग में मनोज को अध्यक्ष, सोनिया को उपाध्यक्ष, प्रदीप को सचिव, रवीना को सह सचिव और निधि तोमर को कोषाध्यक्ष चुना गया। संस्कृत विभाग में सुनील कुमार भारती को अध्यक्ष, मोनिका को उपाध्यक्ष, मोनिका को सचिव, राधिका को सह सचिव व रेखा को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति के आधार पर किया गया। इस अवसर पर डॉ. शशिकला, डॉ. चंद्रिका, काजल, अंशिका, रविना, रेखा आदि उपस्थित रहे।