फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विजिलेंस जांच के बाद हरकत में आया विभाग, तीन और मीटर से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

विजिलेंस जांच के बाद हरकत में आया विभाग, तीन और मीटर से छेड़छाड़
ई-रिक्शा के पार्किंग में लगे मीटर से की गई छेड़छाड़, जांच के लिए भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मेरठ व हापुड़ की विजिलेंस टीम की कार्रवाई में करीब डेढ़ करोड़ की बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद जिले में तैनात विद्युत निगम के अधिकारियों की नींद टूटी और इसकी जांच पड़ताल गहनता से शुरू की है। जिसमें सदरपुर गांव क्षेत्र में ही दो और ई-रिक्शा की पार्किंग व चार्जिंग केंद्र परिसर में बिजली के तीन मीटरों से छेड़छाड़ मिली है। मीटर को उतारकर जांच के लिए मेरठ मुख्यालय भेज दिया गया है, इसकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, एक गुप्त सूचना के आधार पर सदरपुर व छलेरा गांव क्षेत्र में करीब 60 से अधिक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन घरेलू कनेक्शन पर व मानकों को दरकिनार कर संचालित होते मिले, जिसके बाद विजिलेंस टीम ने एक डॉक्टर परिवार समेत कुल चार लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर-63 में बिजली चोरी करने व मीटर से छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कराया। छानबीन के दौरान पता चला कि ई-रिक्शा चार्जिग के रूप में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की बिजली चोरी की जा रही थी। मामला उजागर होने के बाद जिले में तैनात अधिकारियों की भी खूब किरकिरी हुई। इसके बाद सदरपुर व छलेरा गांव में जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ बृजमोहन सोनी ने बताया कि जांच के दौरान अनिल चौहान द्वारा 9 किलोवाट, कमलेश कुमार सिंह 10 किलोवाट, तीवाराम चौहान ने 8 किलोवाट का कनेक्शन ले रखा है, इनके यहां मीटर संदिग्ध मिले, इसे जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें