फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंत चिकित्सकों ने की मेवात भत्ते की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दंत चिकित्सकों ने की मेवात भत्ते की मांग, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

नगीना। जिले के दंत चिकित्सकों ने मेवात भत्ता का लाभ दिए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार ने यदि मांग पर गौर नहीं किया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। बृहस्पतिवार को दर्जन भर दंत चिकित्सकों ने एकजुट होकर मेवात भत्ते के लिए बैठक की। अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर सुशील डोकवाल ने बताया कि साल 2013 में दंत चिकित्सकों के लिए मेवात भत्ता दिए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। उच्चाधिकारियों की लापरवाही के कारण सरकार ने उसे लागू नहीं किया, जबकि वर्ष 2009 से जिले में कार्यरत एमबीबीएस चिकित्सकों को वेतन के अलावा 10 हजार रुपये और विशेषज्ञ चिकित्सकों को 25 हजार रुपये भत्ता दिया जाता है। दंत चिकित्सकों ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही है। यहां सुविधाएं नहीं होने के बावजूद हमने बेहतरीन कार्य किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें