फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिब्बिया कॉलेज में डेंटल केयर यूनिट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पकंज कुमार ने कहा- दिल्ली बनेगी आयुष चिकित्सा का रोल मॉडल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को करोल बाग स्थित आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज व अस्पताल में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज के सहयोग से शुरू किए गए डेंटल केयर यूनिट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन



इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में आयुष पद्धति के जरिये मेंटल हेल्थ वेलनेस प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम न केवल देश बल्कि दुनिया में रोल मॉडल बनेगा। आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा विज्ञान में मानसिक रोगों समेत हर बीमारी का समाधान मौजूद है। नए डेंटल केयर यूनिट में मरीजों को हर मंगलवार और बृहस्पतिवार को ओपीडी सेवा मिलेगी। भीड़ बढ़ने पर सेवाओं के दिन बढ़ाए जाएंगे। मंत्री ने अस्पताल परिसर में चल रहे दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान में हिस्सा लिया और स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि अब दिल्ली में आयुष सोसाइटी का गठन हो चुका है। इसके जरिए राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) से 2025-26 में 56 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध होगी जिससे आयुष सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। मंत्री ने तिब्बिया कॉलेज के डॉक्टरों से कहा कि वे आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। सरकार हर स्तर पर सहयोग करेगी। उन्होंने हकीम अजमल खान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और नक्षत्र व नवग्रह वाटिका का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें