फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तापमान गिरने पर भी नहीं थमा डेंगू का संक्रमण, पांच दिन में 25 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 644 मामलों की पुष्टि, पिछले वर्ष 604 मिले थे कुल मरीज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ठंड की शुरुआत के बावजूद डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच दिनों में डेंगू के 25 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 644 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि पिछले वर्ष पूरे सीजन में 604 मामले दर्ज किए गए थे।
पिछले सप्ताह दिन और रात के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन डेंगू के मामलों में खास कमी नहीं आई है। मलेरिया विभाग का कहना है कि सामान्यतः 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान होने पर मच्छर निष्क्रिय हो जाते हैं। विभाग को उम्मीद है कि तापमान में और गिरावट के साथ संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी में भी कुछ मामले सामने आए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि अब डेंगू मच्छरों की ठंड सहने की क्षमता बढ़ गई है, जिससे संक्रमण अवधि लंबी हो रही है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं और प्रभावित इलाकों में फॉगिंग, एंटी-लार्वा स्प्रे और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें