ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा एक में लंबे समय बाद आरडब्ल्यूए के लिए चुनाव की प्रकिया शुरु हो गई है। सोमवार को 23 पर्चे भरे गए। चुनाव कमेटी के सदस्य विनोद कसाना ने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव के लिए दो-दो और उपाध्यक्ष, सचिव के लिए एक-एक पर्चा आया है। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए तीन पर्चे भरे गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए मोहित नागर और संगीता शर्मा ने आवेदन किया है। उपाध्यक्ष और सचिव के लिए एक-एक ही आवेदन आया है। वहीं कार्यकारणी सदस्यों के लिए 14 आवेदन आए हैं। ब्यूरो