दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महावड गांव में ऑफिस में बैठे युवक से गाली-गलौज कर मारपीट की गई। विरोध पर पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मनीष विकल ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि घटना 21 सितंबर की। पीड़ित के गांव के ही आरोपी सतीश और राजवीर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।