यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के लोगों को मलेरिया और डेंगू की जांच के लिए 65 किमी दूर जिला अस्पताल (नोएडा) जाना पड़ रहा है। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जांच के लिए आवश्यक उपकरणों और सुविधाएं नहीं हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबी दूरी तय करके जांच के लिए नोएडा जाना समय और धन की बर्बादी है। इससे मरीजों की स्थिति और गंभीर हो सकती है, जब उन्हें तुरंत इलाज की आवश्यकता हो। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया और डेंगू की जांच सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।