नोएडा। प्रदेश में स्कूलों के विलय पर आम आदमी पार्टी (आप) दो अगस्त को लखनऊ में विरोध-प्रदर्शन करेगी। शनिवार को नोएडा के सेक्टर-29 पहुंचे पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने उन्होंने आरोप लगाया कि देश सरकार परिषदीय स्कूलों का विलय कर सरकारी स्कूलों को बंद करने पर आमादा है।
उन्होंने टोल फ्री नंबर 7500040004 जारी करते हुए कहा कि इस पर मिस्ड कॉल करके कोई भी पार्टी के स्कूल बचाओ आंदोलन से जुड़ सकता है। संजय सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदतर हालत के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार दोषी है। सरकार ने प्रदेश भर में 27 हजार स्कूल बंद किया है, जबकि 27308 शराब की दुकानें खोल दी हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मधुशाला नहीं, पाठशाला की जरूरत है।
इस मौके पर यूपी के सह प्रभारी दिलीप पांडेय, पूर्व विधायक और यूपी सह प्रभारी विशेष रवि, आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना और गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष राकेश अवाना भी मौजूद रहे।