फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुविधाओं की मांग को लेकर प्राधिकरण पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्राम कासना नटकी मढ़ैया की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने कहा कि वर्ष 1990 में गांव के अधिग्रहण के बाद से आज तक ग्राम कासना नटकी मढ़ैया का कोई भी प्रतिनिधित्व जिला पंचायत अथवा क्षेत्र पंचायत में नहीं है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधीन होने के बावजूद गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा, भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मजदूर सभा) रोहताश शर्मा, जिलाध्यक्ष पुलकित सिंगल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा संजीव नायक, नीरज शर्मा, नदीम, विवेक, संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें