नोएडा। सेक्टर-91 में स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रशासनिक अधिकारी नावेद अली ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11 वीं के छात्रों ने सीनियर छात्रों के सम्मान में मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की। कक्षा 12 वीं के छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यश कुमार ने स्टूडेंट ऑफ ईयर, अभय प्रताप ने मिस्टर पंचशील, अनुराग ने ऑल राउंडर, प्रदीप अधिकारी को मिस्टर जीनियस, रौशन कुमार को मिस्टर फेयरवेल और सुजल कुमार को मिस्टर हार्डवर्किंग का सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नीरज टंडन ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।