नोएडा (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईआईएमएस) में बृहस्पतिवार को वार्षिक सांस्कृतिक और अकादमिक फेस्ट जीनोम-2025 का समापन हुआ। इसमें संस्कृति, सृजन और विज्ञान का संगम देखने को मिला। मेडिकल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मक सोच से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह ने कहा कि जीनोम सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सेवा और सृजन की भावना का प्रतीक है। कुलपति डॉ. उमा भारद्वाज ने इसे ज्ञान और रचनात्मकता के संगम का उत्सव बताया।