ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण क्षेत्र में लगने वाली साप्ताहिक बाजारों में बिजली चोरी और अवैध वसूली को रोकने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने पुलिस कमिश्नरेट के नाम एक ज्ञापन डीसीपी को सौंपा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने बताया, प्राधिकरण क्षेत्र में लग रहे साप्ताहिक बाजारों में ग्रुप बनाकर अवैध वसूली की जा रही है। जिससे ठेली पटरी वालों का शोषण हो रहा है। वहीं नोएडा पावर कंपनी की बिजली चोरी करके दुरुपयोग किया जा रहा है। जल्दी ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जिला अध्यक्ष पुलकित सिंघल, राष्ट्रीय महासचिव युवा नितिन शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री रामोतार सोलंकी मौजूद रहे।