ग्रेटर नोएडा(संवाद)। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डाॅ. आनंद आर्य ने एआरएम सिकंद्राबाद से दादरी बाइपास के बजाए तिराहे पर बने बस अड्डा से बसों को निकालने की मांग की है। ताकि रक्षा बंधन पर महिलाओं को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन पर बहनों के लिए 8, 9, 10 अगस्त को फ्री यात्रा करने की सुविधा प्रदान की है। इसका फायदा उन्हें तब मिलेगा, जब बसें बस अड्डा होकर जाएंगी।