फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को बढ़ावा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को बढ़ावा देने की मांग
विज्ञापन


ग्रेटर नोेएडा संवाद। जिले में ट्रैफिक जाम व प्रदूषण को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को बढ़ावा देने की मांग उठाई है। समिति ने सोमवार को जिलाधिकारी को ईमेल भेजकर निजी कंपनियों, आईटी संस्थानों और कॉर्पोरेट कार्यालयों में कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की। समिति का कहना है कि यदि जिले में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाता है, तो सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ट्रैफिक और प्रदूषण बड़ी समस्या बन चुके हैं। समिति के सचिव अनूप सोनी ने कहा कि नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में कर्मचारी रोजाना लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं। वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों का समय बचेगा और कंपनियों की संचालन लागत भी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें