यमुना सिटी (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग विभाग में बीएससी नर्सिंग के कुल 96 छात्र-छात्राओं को दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख अस्पतालों में प्लेसमेंट मिला है। वहीं जीएनएम डिप्लोमा के करीब 280 छात्र-छात्राओं को भी विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में अवसर प्राप्त हुए हैं। स्कूल ऑफ नर्सिंग के डीन प्रोफेसर दीपक सेठी ने बताया कि नर्सिंग क्षेत्र में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, क्लीनिकल अनुभव और इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।