फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो नाम गांवों पर रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भारतीय किसान संगठन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मेट्रो स्टेशनों की पहचान गांवों के नाम से कराने की मांग की है। संगठन ने शुक्रवार को सांसद महेश शर्मा से मुलाकात कर यह मांग उठाई। उन्होंने निर्मित व प्रस्तावित सभी मेट्रो स्टेशनों का नाम मूल गांवों पर रखने को कहा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित विभागों से कार्रवाई का आश्वासन दिया। संगठन का तर्क है कि जिन गांवों की जमीन पर शहर बसे हैं, उनकी ऐतिहासिक पहचान कायम रहे। इसलिए दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर स्टेशनों का नामकरण गांवों के नाम पर किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में रत्नापाल यादव, दीपू यादव, बिजेंद्र यादव, रहसुदीन, रवि, राजेश पहलवान, कैलाश और अजब चौहान मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें