फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को रूरल हेल्थ यूनिवर्सिटी बनाने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में निदेशक डॉ. संगीता के साथ बैठक करते विधायक आफताब अहमद - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। नूंह विधायक और कांग्रेस विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद ने शुक्रवार को शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निदेशक डॉ. संगीता और डॉक्टरों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में आफताब अहमद ने बताया कि उन्होंने शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज को रूरल हेल्थ यूनिवर्सिटी बनाए जाने की मांग की। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख दिया है। आज उसकी संभावनाओं और नियमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

आफताब अहमद ने निदेशक से कहा कि कॉलेज में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं और माताओं के लिए 100 बेड का अलग विशेष वॉर्ड बनाया जाना है। साथ ही डायलिसिस की सुविधा भी जल्द शुरू करानी है। विधायक ने अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की।
सोमवार को विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन
आफताब अहमद ने जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आफताब अहमद के नेतृत्व में सोमवार को किसानों की मांगों के समर्थन में नूंह में पदयात्रा व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें