फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आपत्तियों के निस्तारण तक लेआउट मंजूरी पर रोक की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा प्राधिकरण पहुंचे सोरखा गांव के निवासियों ने एसीईओ को दिया अपना मांगपत्र
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट सेक्टर-78 और 79 के संशोधित लेआउट को सोरखा गांव के निवासियों की आपत्तियों का निस्तारण होने तक मंजूरी नहीं देने की मांग उठी है। शुक्रवार को गांव के निवासियों का प्रतिनिधिमंडल नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित प्रशासनिक भवन पहुंचा। यहां एसीईओ वंदना त्रिपाठी को मांगपत्र सौंपकर संशोधित प्लान पर रोक लगाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि आपत्तियों का लिखित निस्तारण होने तक लेआउट को मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन




किसानों ने बताया कि 10 अक्तूबर 2026 तक प्रस्तुत आपत्तियों पर मौखिक सुनवाई हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में असंतोष है। उन्होंने प्राधिकरण से सभी आपत्तियों का स्पष्ट और लिखित रूप में निस्तारण करने की मांग की। इस पर एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। प्रतिनिधिमंडल में रवि यादव, रतनपाल यादव, अमरपाल यादव, मामचंद यादव, नरेश कुमार, बिक्रम यादव और कैलाश यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें