माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों के लोगों ने लावारिस कुत्तों से छुटकारा दिलान की मांग की है। लोगों ने कहा कि लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दूसरे दिन वह लोगों को घायल कर रहे हैं। हाईराइज सोसाइटी के लोगों ने कहा कि करोड़ों के फ्लैट लेने के बाद भी असुरक्षित महसूस करते हैं।निवासियों का कहना है कि लावारिस कुत्तों की वजह से लोगों ने पार्क और बेसमेंट में जाना छोड़ दिया है।
वहीं, व्हाइट आर्किड सोसाइटी के निवासी रमेश ने कहा कि कुत्तों के कारण लोग अपने बच्चों को बाहर नहीं भेजते। कुत्ते वाहन सवार लोगों के पीछे दौड़ उठते हैं। जिस कारण वह गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि पंचशील ग्रींस दो में दो दिन पहले एक चार साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। इससे पहले भी आवारा कुत्ते कई लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं।