दनकौर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष त्रिलोक के नेतृत्व में एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम और दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज चौहान को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संजीव सालवान, रेखा, प्रोफेसर संध्या, गौरव नागर, लीलू, सनोज भाटी, योगेंद्र भाटी, कपिल भाटी, सुरेंद्र बंसल, सोनू नागर, मेजर नागर, विनीत नागर, वीरेंद्र छोकर और सतीश समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।