ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दादरी बाइपास पर चिटहेरा गांव के नजदीक रोडवेज का स्टॉपेज बनाने की मांग को लेकर सिकंद्राबाद डिपो के एआरएम को ट्वीट किया है। लोगों का कहना है कि रोडवेज बस से इस स्थान पर यात्रियों को उतारा और बैठाया जाता है। सारा दिन यात्रियों की जमावड़ा रहता है। यहां जनसुविधा युक्त बस स्टैंड बनाया जाए।
दादरी के बाइपास से गाजियाबाद, दिल्ली समेत अन्य स्थानों की लंबी दूरी की बसें निकलती है। कई बार दादरी के लोगों को बाइपास पर सड़क पर ही उतार कर रोडवेज की बसें निकल जाती है। सड़क पर धूप, बरसात और सर्दी में यात्रियों को परेशानी होती है। बरसात में बस से उतरने के बाद यात्री खुल में खड़े रह जाते है। डा. आनंद आर्य ने सिकंद्राबाद डिपो के एआरएम को ट्वीट करके बाइपास पर जनसुविधा युक्त बस स्टैंड बनाने की मांग की है।