फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने की मांग, प्राधिकारण अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट ​स्थित गौड़ सिटी स्टेडियम की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे निवासी, ज्
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने की मांग, प्राधिकारण अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
स्टेडियम के कुछ हिस्सों में हो रहे अवैध निर्माण की जांच कराने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी स्टेडियम में सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर निवासी बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ग्रेनो वेस्ट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। निवासियों ने अधिकारियों से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।

निवासी अनूप ने स्टेडियम में प्रवेश व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, पेड़ों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे। उन्होंने स्टेडियम परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की जांच कराने और नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग भी की है। उन्होंने गौड़ सिटी क्लब की वर्तमान स्थिति और उसके उपयोग से जुड़े विषयों पर भी अपनी बात रखी। स्टेडियम के कुछ हिस्सों में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

की मांग की। प्राधिकरण अधिकारियों ने निवासियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। अनीता प्रजापति, अमरजीत राठौर, अनीता प्रजापति, योगेश भगौर, रंजीत सिंह, केके सिन्हा, गरिमा श्रीवास्तव और अनूप सोनी समेत कई निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें