संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल रविवार को पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर से बघौली की ग्राम पंचायत भगवानपुर में शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हें जिले की समस्याओं सं संबंधित ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से दिव्यांग भत्ता, एनपीएस पासबुक एवं जिनकी कटौती नहीं हो रही है उनके एनपीएस कार्ड बनवाने गलत तरीके से किए गए स्थानांतरण को वापस करने की मांग हैै। इसके साथ दिव्यांगों के बकाया एरियर महिलाओं एवं दिव्यांगों का 20 किलोमीटर से अधिक दूरी पर हुए स्थानांतरण को वापस करने आए दिन सफाई कर्मचारियों के शोषण जैसी समस्याओं को लेकर ज्ञापन। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष परमहंस गौतम, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, जिला प्रभारी रामकिशन मौर्य, ब्लॉक बघौली विनोद कुमार, सदानंद चौधरी, विनोद निषाद आदि पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।