फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिजिटल कांटों पर तौल करने की मांग

Sun, 12 Oct 2025 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडी प्रतापनगर में डिजिटल कांटों से धान की तौलाई न होने से किसानों में रोष पनप रहा है। मंडियों में अभी भी परंपरागत सामान्य कांटों से ही धान तौला जा रहा है। जिससे किसानों को धान की खरीद में हेराफेरी का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि अनाज मंडी में सरकारी आदेशों की अधिकारी व आढ़ती मिलीभगत कर धज्जियां उड़ा रहे हैं।
किसान अमरजीत सिंह, जयपाल सिंह, बुद्ध राम, बलवंत सिंह, सतनाम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश से उन्हें उम्मीद जगी थी कि अब मंडियों में धान की तौलाई में हेराफेरी पर लगाम लगेगी, लेकिन आढ़ती व अधिकारी मिलकर डिजिटल कांटे का इस्तेमाल न कर पुराने कांटे का ही प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि बाजार में कोई भी दुकानदार अब परंपरागत कांटे का प्रयोग नहीं करता है तो किसानों की फसल के लिए डिजिटल कांटे क्यों नहीं लगाए जा रहे है। किसानों का कहना है कि अधिकतर आढ़तियों के अपने कई कई राइस मिल्स हैं। उन्हें डिजिटल कांटे पर तौलाई करने में परेशानी आती है।
आढ़तियों का कहना है कि डिजिटल कांटे पर तौलाई करने में समय ज्यादा लगता है। इसमें कम ज्यादा होने पर किसान छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करते हैं। पुराने कांटों में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि मंडी में पीने के पानी, सुलभ शौचालय व कैंटीन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। प्रतापनगर मार्केट कमेटी सचिव ऋषिराज ने बताया कि उन्होंने सभी आढ़तियों को डिजिटल कांटे से तौलाई के लिए कहा है। कुछ आढ़तियों ने डिजिटल कांटे मंगवा लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें