यमुना सिटी (संवाद)। मौसम में ठंडक बढ़ने से जेवर, रबूपुरा और दनकौर के बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी है। खरीदार दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ने से लोग सर्दियों की तैयारी में लगे हैं। वे स्वेटर, जैकेट, गर्म शॉल, टोपी और बच्चों के कपड़े खरीद रहे हैं। जेवर बाजार के दुकानदार कुलदीप ने बताया कि दुकानें सज चुकी हैं। दुकानदार सर्दियों के लिए विभिन्न डिजाइन और रेंज के कपड़े उपलब्ध करा रहे हैं। खरीदार अशोक ने परिवार के लिए गर्म कपड़े खरीदने की बात कही। लोग पुराने के बजाय नए डिजाइन के कपड़े पसंद कर रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान गिरने पर गर्म कपड़ों की मांग और बढ़ेगी। दुकानदारों ने पहले से स्टॉक लगाना शुरू किया है, जिससे कारोबार में तेजी की उम्मीद है।