ग्रेटर नोेएडा। सेक्टर बीटा-1 के निवासी रत्नेश राहुल नंबरदार ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ को ज्ञापन सौंपकर सेक्टर की बदहाल सड़कों के जल्द निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि सेक्टर की कई सड़कें लंबे समय से टूटी हुई हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। इसके साथ ही बीटा-2, जीएल बजाज रोड तक की सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई है। उन्होंने प्राधिकरण से जल्द कार्रवाई कर क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने की अपील की है। ब्यूरो