फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों के लिए मिले रोजगार अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान विभाग एवं करियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए समृद्धि अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम और आईसीआईसीआई बैंक के फ्रेशर हाइरिंग हेतु इंटरव्यू का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कर प्री-स्क्रीनिंग इंटरव्यू में हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे रोजगारपरक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने चाहिए साथ ही आत्मविश्वास के साथ चयन प्रक्रिया में भाग लेने चाहिए। इस दौरान डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. गरिमा यादव एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें