नोएडा। कोनरवा नोएडा चैप्टर ने बरौला-भंगेल एलिवेटेड रोड की गुणवत्ता और डिजाइन की तकनीकी जांच की मांग की है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र भेजकर अध्यक्ष डॉ. पीएस जैन और महासचिव राजीव गर्ग ने कहा कि एलिवेटेड रोड पर वाहन चलाते समय अत्यधिक झटके लगते हैं और पूरी सड़क पर काफी उबड़-खाबड़पन है। संगठन के अनुसार सेक्टर-18 की ओर से एनएसईजेड से पहले नीचे उतरते समय बनाया गया लूप टर्न काफी तीखा है। इससे वाहन चालकों को मोड़ लेने में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कोनरवा ने एलिवेटेड रोड के साथ नोएडा के अंडरपास और नोएडा एलिवेटेड रोड की गुणवत्ता की भी जांच कराने की मांग की है। ब्यूरो