यमुना सिटी (संवाद)। 22-डी सोसाइटी निवासियों ने यमुना विकास प्राधिकरण को ज्ञापन देकर सोसाइटी परिसर के अंदर पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। सोसाइटी के वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि 22-डी सोसाइटी में 7000 से ज्यादा फ्लैट और मकान हैं। इतनी बड़ी आवासीय योजना होने के बाद भी यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। सोसाइटी के सचिव शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर के आसपास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है और कोई भी अप्रिय स्थिति होने की स्थिति में पुलिस को आने में काफी समय लग सकता है। इसलिए सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस चौकी बनाने की मांग के साथ ज्ञापन प्राधिकरण को दिया गया है।