लंबे समय से तैनात लेखपाल को हटाने की मांग
दादरी (संवाद)। सोरखा जाहिदाबाद में सात साल से तैनात लेखपाल को हटाकर दूसरे स्थान पर तैनाती करने की मांग की गई है। दो अधिकारियों ने दादरी उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। आरोप है कि लेखपाल मनमाने तरीके से काम करते हैं। दादरी अधिवक्ता रामवीर शर्मा व सतवीर नागर ने समाधान दिवस पर दी शिकायत में बताया कि हल्का क्षेत्र सोरखा जाहिदाबाद पर करीब सात साल से एक ही लेखपाल कार्यरत हैं। आरोप है कि लेखपाल की तानाशाही से लोग परेशान हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर लेखपाल की अन्य जगह तैनाती की मांग की है।