ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दादरी-नोएडा रोड पर कंटेनर डिपो के नजदीक रुपवास बाइपास के गोल चक्कर पर लगने वाले जाम से देर रात तक लोग फंसे रहते है। लोगों ने इस स्थान पर रेड लाइट लगाने की मांग की है। जिससे वाहनों को रोककर निकाला जा सके।
विज्ञापन
दादरी नोएडा रोड पर दादरी आरओबी की और जाने और रुपवास बाइपास से आने वाले वाहनों से गोल चक्कर के नजदीक हर रोज सायं के समय जाम लग जाता है। जाम में घंटों वाहन फंसे रहते है। हर रोज जाम से लोग परेशान है। जाम से निजात दिलाने के लिए इस स्थान पर यातायात पुलिस तैनात करने और तिराहे पर वाहनों को नियंत्रित करने के लिए रेड लाइन लगाने की मांग की है। आर्य प्रतिनिधि सभा के उपाध्यक्ष डा. आनंद आर्य ने जिलाधिकारी से इस स्थान पर रेडलाइट लगाने की मांग की है। जिससे वाहन नियंत्रित हो सके।