ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी वित्त अतुल कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जनगणना के काम में शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यरत क्षेत्र के पास लगाने की मांग की। साथ ही गंभीर बीमार या गर्भवती शिक्षिकाओं की ड्यूटी नहीं लगाने को भी कहा। प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक अध्यक्ष दनकौर सतीश पीलवान और मीडिया प्रभारी अरविंद शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो