फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टावर-9 में शिफ्ट हुई पैथोलॉजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई का पैथोलॉजी विभाग टावर-9 में स्थानांतरित कर दिया गया है। बुधवार को संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने नए विभाग का उद्घाटन किया। पहले यह विभाग मुख्य भवन में था। डॉ. सिंह ने बताया कि नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ मरीजों को बेहतर जांच सेवाएं मिल सकेंगी। विभाग में जांचों की संख्या बढ़ाने के साथ नई मशीनें भी लगाई गईं हैं। मरीजों को निर्धारित शुल्क जमा करने के साथ 10 रुपये का पंजीकरण कराना होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रो. डीके सिंह, प्रो. ज्योत्सना मदन, डॉ. मुकुल जैन समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें