नोएडा (संवाद)। ग्राम गढ़ी चौखंडी में मंगलवार को भारतीय किसान संगठन की बैठक हुई। अध्यक्षता रानी पहलवान ने की। बैठक में जिले के करीब 81 गांवों की समस्याओं पर चर्चा हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने गांवों में सीवर और पानी के स्थायी कनेक्शन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की स्थापना को करीब 50 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन किसान अब भी आबादी निस्तारण, विकसित प्लॉट और 64 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर के लिए परेशान हैं। इस दौरान अमर सिंह, आदेश, राजपाल, रणवीर प्रधान, पहलाद, सुखवीर, जगदीश, विजेंद्र, धर्मपाल प्रधान, रवि प्रमुख, सुंदर दीपू, राजन, बबलू, रिंकू, ओंकार, प्रमोद, योगेश शर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।