फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वामी दयानंद के नाम पर रखने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
विज्ञापन

आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्ध नगर ने नोएडा एयरपोर्ट का नाम स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग तेज कर दी है। 11 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा में समाज की ओर से महासम्मेलन किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को नियाना गांव में बैठक हुई। बैठक में 11 अप्रैल को 28 जिलों के प्रतिनिधियों के साथ होने वाले एक सम्मेलन में बढ़चढ़कर शामिल होने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार आर्य ने बताया कि स्वामी दयानंद ने देश में आजादी की अलख जगाई थी। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के ईशान कॉलेज में होगा। बैठक में आर्य भाषा प्रचारिणी सभा के जिला अध्यक्ष ब्रह्मचारी आर्य सागर, वेद प्रचारिणी सभा के जिला अध्यक्ष प्रधान विजेंद्र सिंह आर्य, धर्म आर्य सभा के जिला अध्यक्ष स्वामी वेदानंद सरस्वती महाराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें