नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों को कर्ज में 95 प्रतिशत तक राहत देने की मांग की। सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों को कर्ज में भारी छूट मिलती है, जबकि छोटे कर्जदारों की संपत्तियां कुर्क की जाती हैं। उन्होंने कृषि, मुद्रा, शिक्षा और होम लोन समेत अन्य ऋणों में विशेष राहत योजना लागू करने की मांग उठाई। ब्यूरो