फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों को छूट दिलाने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
भूजल दोहन रोकने और किसानों को शिक्षा-चिकित्सा में छूट दिलाने के लिए आंदोलन करेगा संगठन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बिल्डरों की ओर से किए जा रहे भूजल दोहन पर रोक लगाने और किसानों को शिक्षा-चिकित्सा में छूट दिलाने के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन आंदोलन करेगा। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए पदाधिकारियों ने बैठक की। संस्थापक आलोक नागर ने कहा कि तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों में निजी बिल्डरों के भूजल दोहन पर प्रभावी रोक लगनी चाहिए। संगठन जल्द व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि किसानों की जमीन पर बने स्कूलों और अस्पतालों में लीज डीड के अनुसार शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं में छूट मिलनी चाहिए। आरोप है कि किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। संगठन ने प्राधिकरणों से लीज डीड की शर्तें लागू कराने की मांग की। बैठक में बलराज हूंण, ब्रह्मपाल कपासिया, लव यादव और मुकेश कसाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें