फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रौनीजा में 16 माह से धरने पर बैठे किसान, डीएसपी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 30 Oct 2026 09:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। गांव रौनीजा में 16 माह से चल रहे किसानों के धरने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) लोकशक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी ग्रेटर नोएडा से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जमीन, आबादी और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा कि किसान लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों का अब तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। डीएसपी ने किसानों की मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें