बागेश्वर। कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के प्रतिनिधि संजय साह जगाती ने जिले के अन्य तहसील क्षेत्रों में भी बैंक की शाखाओं का विस्तार करने की मांग की है। नैनीताल में वार्षिक आम सभा के दौरान उन्होंने कुर्मांचल बैंक के अध्यक्ष और सचिव को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि जिले के कपकोट, कांडा, काफलीगैर और दुग नाकुरी तहसील क्षेत्रों में भी नई शाखा खोली जानी चाहिए ताकि लोगों को घर के पास ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिले। उन्होंने बैंक शाखाओं में कार्मिकों की कमी को भी दूर करने की मांग की है।