ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रोन एक ए के आरडब्ल्यूए ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट्स व बैटरी स्वैपिंग लगवाने की मांग प्राधिकरण के अधिकारियों से की है। उन्होंने कहा है कि सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग केंद्र होने चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। अध्यक्ष योगेंद्र मावी ने बताया कि चार्जिंग स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं, जैसे बैठने की व्यवस्था, पेयजल तथा हल्के भोजन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण व एनपीसीएल मिलकर लोगों को राहत दिलाने का काम करें। साथ ही शहर में बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे निवासियों की बढ़ती मांग को अधिक प्रभावी एवं सुविधाजनक तरीके से पूरा किया जा सके। ब्यूरो