ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में कवि एवं साहित्यकार प्रो. जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कविता समाज के अंतिम व्यक्ति की संवेदनाओं और संघर्षों की प्रतिनिधि है। उन्होंने कहा कि समकालीन कविता में प्रेम और क्रांति एक-दूसरे के पूरक हैं। प्रो. माधव गोविंद ने भी कविता को वर्तमान समय की सशक्त अभिव्यक्ति बताया। मौके पर कार्यक्रम में डॉ. दिवाकर गरवा, डॉ. रेनू यादव सहित कई शिक्षाविद मौजूद रहे। ब्यूरो